BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: अवैध खनिज परिवहन पर फिर हुई कार्रवाई..2 हाइवा और 4 ट्रैक्टर जब्त, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनिज विभाग के अमले ने 1 दिसंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला, धुरीपारा, लोखंडी, निरतु, घुटकू, सरकंडा, दर्री और सिरगिट्टी क्षेत्रों में रेत खदान और खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान दो हाइवा में निम्न श्रेणी का चूना पत्थर और गिट्टी तथा चार ट्रैक्टर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। वाहनों के पास वैध परिवहन पास (रॉयल्टी पर्ची) न होने के कारण सभी 6 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना कोनी और सरकंडा की अभिरक्षा में रखा गया है। वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...