ChhattisgarhRaftaar News Cg

डायरिया का प्रकोप, 50 से अधिक ग्रामीण बीमार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गंजईडीह गांव में डायरिया के कहर से हड़कंप मच गया है। गांव के 50 से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। इनमें से 12 मरीजों को डौंडीलोहारा स्वास्थ्य केंद्र और 4 मरीजों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज गांव में लगाए गए अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में किया जा रहा है। ग्रामीणों की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार तैनात है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दवाइयां और ORS पैकेट बांटे जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में डायरिया फैलने का कारण दूषित पानी सामने आया है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने पीएचई विभाग को पानी की जांच के निर्देश दिए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कई दिनों से पीने के पानी में गंदगी आ रही थी, लेकिन समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि हालात काबू में हैं और मरीजों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र...