ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गले मिलते देखा छात्र..चाकू से काटा, चश्मदीद ने कर ली फांसी लगाकर आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रेम संबंधों के चलते एक 7वीं कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या और उसके साथ मौजूद दूसरे छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह घटना कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव में घटी, जिसने ग्रामीणों और पुलिस को स्तब्ध कर दिया। 20 नवंबर को चंपाझर निवासी 13 वर्षीय अमन सिंह साइकिल से ब्रेड बेचने निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने पटना थाना में दर्ज कराई। दो दिन बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और धीरे-धीरे मामले की परतें खुलने लगीं। पुलिस की जांच में पता चला कि अमन की हत्या के समय वह महेश प्रजापति जो कि अपने दादा-दादी के घर चंपाझर आया था और उसके एक दोस्त डोगेश्वर सिंह के साथ था। महेश का एक युवती से प्रेम संबंध था और घटना के तीन-चार दिन पहले अमन ने उन्हें एक पुल के पास गले मिलते देखा था। यह देखकर अमन ने महेश को धमकी दी थी कि वह इस बात को उसके घरवालों तक पहुंचा देगा। महेश इस धमकी से डर गया और उसने अमन को चुप करने की योजना बनाई। महेश ने अपने दोस्त डोगेश्वर से मदद मांगी और दोनों ने मिलकर अमन को डराने के लिए उसे चाकू दिखाने का फैसला किया। 20 नवंबर को जब अमन ब्रेड बेचकर घर लौट रहा था, महेश और डोगेश्वर ने उसे निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया और वहां उसे जंगल में ले गए। अमन ने महेश की धमकियों को नजरअंदाज करते हुए उसे किसी को बताने की धमकी दी, जिससे गुस्साए महेश ने पहले पत्थर से अमन का सिर फोड़ दिया और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। वारदात के समय अमन के साथ मौजूद डोगेश्वर ने यह हत्या अपनी आंखों से देखी, लेकिन डर के कारण वह मौके से भाग गया। उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया और पूरी घटना से घबराकर चुप रहा। एक दिन बाद 21 नवंबर को डोगेश्वर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह आत्महत्या पुलिस के लिए एक और चौंकाने वाला मोड़ बन गई, क्योंकि चश्मदीद छात्र के डर ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और महेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। महेश ने पूरी घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अमन की हत्या केवल इस डर से की थी कि अमन उनके प्रेम संबंधों का खुलासा कर देगा। कोरिया के एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी महेश को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब डोगेश्वर के आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; एसईसीएल की 5 खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा: उत्कृष्ट खनन के लिए राष्ट्रीय सम्मान..कोयला मंत... सीपत; हाई स्कूल में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, अब सपनों को मिलेगी रफ्तार.निःशुल्क साइकिल वितरण... असंगठित श्रमिकों के लिए नई योजनाओं का ऐलान: ई-रिक्शा अनुदान बढ़कर 1 लाख; गिग वर्कर्स, चरवाहों और मेध... बिलासपुर में 100 रुपये के 4 पजामों को लौटाने पर हुआ बवाल..पैसे वापस नहीं मिलने से भड़की महिला, पति क... बिलासपुर; फर्जी डॉक्टर मामले में अपोलो प्रबंधन को पुलिस की क्लीन चिट..सीबीआई जांच की मांग तेज, पूर्व... बिलासपुर; बेलतरा के ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा; पुलिस ने 5 शातिर चोर दबोचे..सीसीटी... बिलासपुर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन बनी काल; निर्माणाधीन मकान में पुट्टी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत..... बिलासपुर; पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर होगा बड़ा मंथन; 12 जुलाई को बिलासपुर आएंगे इमरान प्रतापगढ़... बिलासपुर; संपत्ति की लालच में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला..धमकी देकर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार... बिलासपुर में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा; सकरी रहा बंद, व्यापारियों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव.....