ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; कोरबा में गैंगवार! कोयला माफिया का तांडव: ट्रांसपोर्टर की हत्या, शहर में तनाव..छह महीने से चल रहा विवाद, लेकिन पुलिस रही नाकाम! लगे कई गंभीर आरोप..थाना प्रभारी को किया गया लाइन अटैच..जमकर उठी आवाज..हत्या के जिम्मेदार कब होंगे सलाखों के पीछे? खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में कोयला विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। इस संघर्ष में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिससे पाली नगर में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में लाने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक रोहित जायसवाल के भाई ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि यह विवाद पिछले छह महीनों से चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि रोशन सिंह ठाकुर गैंग के सदस्यों ने उसके भाई की हत्या की और इस पूरे मामले में पाली थाना प्रभारी विनोद सिन्हा की भूमिका संदिग्ध है। मृतक के भाई ने SECL के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी में शामिल था, जिससे विवाद गहराता चला गया और अंततः इस खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने रोशन सिंह ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिंह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान और सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। हिंसा को देखते हुए पाली में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में तनाव के चलते आज नगर बंद का ऐलान किया गया है। पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है ताकि हालात नियंत्रण में रहें। स्थिति पर नजर बनाए हुए पुलिस प्रशासन ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...