BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! भूमि बिक्री में फर्जीवाड़ा: सात आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम हरदीकला में जमीन बिक्री के नाम पर फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने वाले सात आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मुन्नीबाई निवासी पेण्डारी थाना सकरी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम हरदीकला टोना प.ह.न. 03 के खसरा नंबर 12/1 रकबा 0.3550 भूमि पर उनके नाम और सहखातेदारों—बाबूलाल, श्यामलाल भारद्वाज, भैयालाल, सुखम, गुलाबा, पार्वती, और कविता के नाम से जमीन दर्ज थी। सहखातेदार श्यामलाल ने प्रार्थिया के नाम पर फर्जी मुख्तियारनामा बनवाया और अन्य खातेदारों के साथ मिलकर यह जमीन नंदिता राउत को 309000 में बेच दी। मुन्नीबाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दस्तावेजों की जांच के लिए अंगुली चिन्ह विशेषज्ञ रायपुर से परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विवादित दस्तावेजों पर प्रार्थिया के अंगूठे के निशान फर्जी थे। थाना स्तर पर गठित टीम ने सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रार्थिया को जानकारी दिए बिना फर्जी मुख्तियारनामा बनवाकर जमीन की बिक्री की थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। बुधवार को सभी सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. श्याम लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी,

02. भैया लाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी,

03. बाबूलाल भारद्वाज पिता नोहर भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी,

04. कविता भारद्वाज पति फिरंगी भारद्वाज उम्र 52 वर्ष निवासी नगपुरा थाना सिरगिट्टी,

05. गुलाबा बाई धृतलहरे पति कीर्ति कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी मटियारी थाना सीपत,

06. मुन्नी बाई उर्फ सुरूज कुमारी चतुर्वेदी पति धूरबीन उम्र 50 वर्ष निवासी पेण्ड्री थाना मस्तुरी,

07. पार्वती टण्डन पति रामकुमार टण्डन उम्र 36 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में स्कूल में नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल : 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा, पीएम मो... सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर मंत्री केदार का हमला : बोले- कांग्रेस ने कभी नहीं की बस्तर की चिंता साइंस कॉलेज मैदान में नगर निगम के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा..महापौर की जानकारी पर भी उठा... मालिक इलाज के लिए बाहर गया तो बिलासपुर के राजीव प्लाजा से कर्मचारियों ने साफ कर दी मोबाइल दुकान..15-... बिलासपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत; नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल..मायके वालों ने लगाया हत्या का आ... मेरे सपनों का भारत” चित्रकला में सीपत की ऊर्जा रात्रे ने रचा कमाल..जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थ... बरेला में 14 साल की छात्रा से हैवानियत; मारपीट के बाद जबरन ले गए..दो आरोपी गिरफ्तार! रतनपुर में घर से जेवर, आश्रम से चांदी का छत्र उड़ाया..पुलिस ने दबोचे दो चोर! सीपत क्षेत्र में जंगल की लकड़ी का अवैध कारोबार बेनकाब..सागौन-खैर की चिरान जब्त, अपराध दर्ज! बिलासपुर के जिला अस्पताल में दबंगई; मरीज के परिजन से शराब के लिए मांगे पैसे..इनकार पर बरसाए हाथ-मुक्...