BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नेहरू चौक ATM में डकैती की योजना बनाए बैठे आरोपियों को वारदात के पूर्व बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.. 11 आरोपियों से पिस्टल, कट्टा चाकू सहित धारदार हथियार हुआ जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस ने आदतन अपराधियों और हथियारबंद तत्वों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिविल लाइन की टीम ने मिनी बस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में छापा मारकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदतन और हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसीसीयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने मिनी बस्ती जरहाभाठा और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि स्वराज कुर्रे और अन्य आरोपी जतिया तालाब के पास हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया और दबिश दी। जब पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, तो उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में स्वराज कुर्रे ने बताया कि उसने पिस्टल और कारतूस को भोपाल के धीरेन्द्र सिंह तोमर से खरीदा था और उन्हें अपने ससुराल में छिपा रखा था। अन्य आरोपियों ने भी धीरेन्द्र सिंह तोमर से हथियार खरीदने की बात स्वीकार की। स्वराज कुर्रे और उसके साथियों ने नेहरू चैक एटीएम में डकैती की योजना बनाई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से 01 पिस्टल, 06 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 01 तलवार, 01 चाकू, 02 फरसा, 10 मोबाइल फोन और 01 मारूति वेगनआर कार बरामद की है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी:-

1. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

2. राज उर्फ बडे सिदार उम्र 39 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

3. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

4. दिलीप बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

5. विकास उर्फ विक्की बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

6. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा।

7. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली।

8. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा।

9. विजय कुमार तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़, सतना, मध्य प्रदेश।

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा।

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा, सरकण्डा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...