BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध हुई कार्यवाही..104 क्विंटल धान जब्त, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धान के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनकी दुकान से 104 क्विंटल अवैध रूप से रखा गया धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया कि गनियारी के जायसवाल किराना एवं जनरल स्टोर के यहां से 30 क्विंटल धान बरामद किया गया। दुकान के मालिक सरजू जायसवाल हैं। सकरी के दुलीचंद पवन अग्रवाल धान की ट्रेडिंग करते हैं। उनके यहां अवैध रूप से रखे गए 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी प्रकार किरारी गांव के दो कोचिया और फुटकर व्यापारियों के कब्जे से 54 क्विंटल धान बरामद की गई। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...