ChhattisgarhRaftaar News Cg

पासान क्षेत्र में हाथी का हमला, 80 वर्षीय महिला की दर्मौदनाक मौत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पासान क्षेत्र के गोलाबाहरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जंगली हाथी के हमले में 80 वर्षीय इंद्रकुंवर नाम की बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इंद्रकुंवर अपने घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में धान की सफाई कर रही थीं। तभी झाड़ियों से अचानक हाथी निकल आया। आवाज सुनकर वे घर की ओर भागने लगीं, लेकिन हाथी ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत की तरफ न जाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...