BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मीडिया ने दिखाया अवैध कबाड़ कारोबारियों का ख़बर..SP ने लगाई TI को फटकार, पकड़े गए शहर के 2 चर्चित कबाड़ कारोबार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) शहर में लंबे समय से चल रहे अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34 लाख 80 हजार के मशरूके को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से मिल रही अवैध कबाड़ की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सिरगिट्टी को फटकार लगाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने अभियान चलाते हुए शहर के दो प्रमुख कबाड़ व्यवसायियों, इमरान कबाड़ी और फिरोज कबाड़ी के वाहनों को अवैध कबाड़ के साथ जप्त किया। इस कार्रवाई में इमरान कबाड़ी के दो वाहनों से 2 लाख 30 हजार रुपये का अवैध कबाड़ और फिरोज कबाड़ी के एक वाहन से 1 लाख 50 हजार रुपये का अवैध कबाड़ बरामद किया गया। कुल मिलाकर सिरगिट्टी पुलिस ने 4 लाख 80 हजार के कबाड़ और तीन वाहनों को जप्त कर 34 लाख 80 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने इस दौरान इमरान कबाड़ी के साथ जुड़े जुनैद और मनोज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया। वहीं फिरोज कबाड़ी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस कार्रवाई के माध्यम से अवैध कारोबारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि वे अपने अनैतिक काम बंद कर दें या फिर शहर छोड़ने के लिए तैयार रहें।

1. मोहम्मद इमरान पिता मो. अब्दुल्ला कच्छी उम्र 39 साल निवासी रमजानी मजार के पास तालापारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

2. 02. मोहम्मद जुनैद खान पिता स्व एम.एस.खान उम्र 49 साल निवासी तालापारा नूरानी मस्जिद के पास बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

03. मनोज कुमार दुबे पिता रामचंद दुबे उम्र 28 साल निवासी कोरबी चित्रकुट हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर फिरोज कुरैसी के दुकान पास सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...