BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में दारूभट्ठी के पास मारपीट कर फैलाई दहशत; वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चिंगराजपारा स्थित दारूभट्ठी के पास मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना सरकंडा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि चारों आरोपी एक राय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह और थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट कर दहशत फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. विकास यादव (21), निवासी नूतन चौक, सरकंडा अटल आवास

02. मानव ध्रुव (19), निवासी बहतराई, सरकंडा अटल आवास

03. राहुल गोड़ (23), निवासी रिकांडो अटल आवास, सरकंडा

04. ज्ञान सिंह गोड़ (30), निवासी रिकांडो अटल आवास, सरकंडा

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....