BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, महिला सहित 4 आरोपियों से 70 लीटर शराब जब्त, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर चेतना अभियान के तहत अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को कोनी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की बिक्री की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर अवैध शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को कोनी थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिली कि ग्राम घुटकू और जलसो में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिन्होंने तुरंत छापेमारी का निर्देश दिया। नवीन कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकानों पर रेड डाली। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से कुल 70 लीटर अवैध शराब जब्त की। इनमें से 61 लीटर कच्ची महुआ शराब और 9 लीटर देशी प्लेन शराब थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जितेंद्र लोनिया के पास से 24 लीटर महुआ शराब, भगवती वर्मा से 50 शीशियों में भरी 9 लीटर शराब, शुभम लोनिया के पास से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब और राजकुमार वर्मा के पास से 19 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। इन चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01. जितेंद्र लोनिया पिता फूलचंद लोनिया उम्र 20 वर्ष निवासी स्टेशन पारा खोली घुटकू थाना कोनी,

02. भगवती वर्मा पति स्व. परसराम वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी घुटकू,

03. शुभम लोनिया पिता पुरुषोत्तम लोनिया उम्र 25 वर्ष निवासी घुटकू थाना कोनी,

04. राजकुमार वर्मा पिता लखन लाल उम्र 60 वर्ष निवासी जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...