BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में फर्जी पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे..रात 3 बजे शोरूम के पास वारदात, बिल्टी पेपर और मोबाइल लूटकर हुए थे फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) फर्जी पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने देर रात ट्रेलर वाहन को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चालक से मोबाइल, नकदी और वाहन के बिल्टी दस्तावेज लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 3:10 बजे टोयोटा शोरूम के पास एक टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने ट्रेलर वाहन को रुकवाया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चालक से गाड़ी के दस्तावेज यानी बिल्टी पेपर दिखाने को कहा। जब चालक ने कागजात तुरंत नहीं दिखाए तो आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की और उसके पास रखा विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे 1000 रुपये तथा ट्रेलर का बिल्टी पेपर लूटकर मौके से फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 26 हजार रुपये बताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में यशराज यादव (22) निवासी जांजगीर हाल पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर और सुमित दुबे (27) निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़ हाल पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त!