BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! 8 वीं की छात्रा को भगाकर किया शादी, बनाया शारीरिक संबंध..आरोपी के साथ सहयोगी चचा भी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंगेली जिले के नवागांव में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण, जबरन विवाह और दुष्कर्म के आरोप में आरोपी अगम कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के एक अन्य सहयोगी उसके चाचा मनोज डहरिया को भी इस अपराध में सहयोग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2024 को कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली नाबालिग बालिका अपने घर से शाम 7 बजे अपनी बड़ी बहन के पास भक्त कंवराम मार्केट जाने के लिए निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 24 अक्टूबर 2024 को थाने में नाबालिग के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण में बालिका के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। उनके कथनों के आधार पर यह सामने आया कि बालिका आरोपी अगम कुमार डहरिया से मोबाइल फोन पर संपर्क में थी और उस पर शक जाहिर किया गया। पुलिस की टीम ने आरोपी के निवास स्थान नवागांव चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में छापा मारा और नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी अगम कुमार उसे भगाकर एक अन्य साथी की मदद से मंदिर में ले गया और जबरन शादी करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। इस अपराध में आरोपी के चाचा मनोज डहरिया ने बालिका को छुपाने में सहयोग किया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 87, 64, 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा 46 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीजी 28 ए 9081 को भी ज़ब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……….

01. अगम कुमार डहरिया पिता विनोद कुमार डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी नवागांव चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली,

02. मनोज डहरिया उर्फ पकलू पिता चंदु डहरिया उम्र 38 वर्ष निवासी नवागांव आवास पारा चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी जिला मुंगेली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...