BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR! आरोपी की जमानत कराने व गाड़ी को राजसात न करने के बदले प्रधान आरक्षक ने मांगे 50 हजार..वीडियो पहुंचते ही SP ने किया लाइन अटैच, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में एक महिला एएसआई का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चालान पेश करने के नाम पर रिश्वत मांगते हुए नजर आ रही थीं। उस मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दिए थे। अब एक नया मामला बिल्हा थाना के प्रधान आरक्षक अनिल साहू से जुड़ा है, जिसमें घूसखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला 34(2) 59क के तहत दर्ज प्रकरण से जुड़ा है। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक अनिल साहू पर आरोपी की जमानत कराने और गाड़ी को राजसात न करने के बदले पैसे मांगने का आरोप है। वीडियो में अनिल साहू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बयान की कॉपी अभी नहीं पहुंची है, वह तुरंत जमानत करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने 5000 से 10000 रुपये की मांग की। वीडियो में यह भी स्पष्ट हुआ है कि अनिल साहू ने गाड़ी को राजसात करने से बचाने के लिए 50000 रुपये की मांग की। जब फरियादी पक्ष ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो प्रधान आरक्षक ने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए अपनी मांग पर अड़े रहे। वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा उपयोग की गई गालियां और धमकाने का तरीका एक जिम्मेदार अधिकारी की छवि पर सवाल खड़ा करता है।

पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त कार्रवाई के आदेश……

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने प्रधान आरक्षक अनिल साहू को लाइन अटैच कर दिया और मामले की गहराई से जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...