बिलासपुर! शादी का झांसा देकर नाबालिक से लगातार किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई युवती..प्रसव के बाद नवजात की मौत, शादी नहीं करने की बात कहने पर युवती पहुंची थाने, आरोपी गया जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने जानकारी दी कि कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली इस नाबालिग का प्रेम प्रसंग अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक से था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग से शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। कुछ महीनों के बाद नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ घंटों के भीतर ही नवजात शिशु का निधन हो गया। जब नाबालिग ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात की, तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अपने साथ हुए इस धोखे और अन्याय के बाद नाबालिग ने कोटा थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
