ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्गा पंडाल में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बच्चे को कुचला, हालत गंभीर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने 12 साल के मासूम सूर्या धुर्वे को रौंद दिया। ट्रक बच्चे को करीब 10-12 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। घायल बच्चे को गंभीर हालत में स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब डेरा बस्ती के पास शाम 6 से 7 बजे के बीच माता रानी की आरती चल रही थी। सैकड़ों लोग पूजा-अर्चना में शामिल थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा पंडाल के सामने से गुजरा और बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक को रोककर पथराव शुरू कर दिया और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर बेरहमी से पीटा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को भीड़ से बचाया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वाहन जब्त कर लिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....