BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! हथियारों से हमला कर हत्या का प्रयास…गुपचुप तरीके से दिल्ली भागता आरोपी रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में छिपा हुआ था और त्यौहार मनाने के लिए गुपचुप तरीके से बिलासपुर आया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 जनवरी 2022 की है, जब शिकायतकर्ता जावेद हुसैन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रात लगभग 9:30 बजे जावेद अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी समीर खान ने आकर बताया कि कुछ लोग..सैफ खान, सतीश तिवारी, विकास तिवारी, शिबू खान एक ऑटो में चाकू, फरसा, लकड़ी का बट्टा, तलवार, और बेसबॉल बैट जैसे हथियार लेकर आए और छोटू यादव पर हमला कर रहे थे। जावेद ने जब वहां जाकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। इस हमले में जावेद के बाएं कान और कलाई में चोटें आईं, वहीं छोटू यादव के दाहिने कंधे और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294, 323, 506, 324, 147, 149, और 307 तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जिनमें विकास तिवारी, अरमान खान, शिबू खान, सतीश तिवारी, सैफ खान उर्फ सैफ, और सोनल उर्फ देवेश देवांगन शामिल हैं। इस घटना में एक अन्य आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल तब से फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 4 नवंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल दिल्ली में छिपा हुआ था और दीपावली मनाने के लिए बिलासपुर स्थित अपने घर कतियापारा आया है। सूचना के अनुसार रविशंकर दोबारा दिल्ली जाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। इस जानकारी पर थाना सिटी कोतवाली की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

रविशंकर गढेवाल पिता रूद्रशंकर गढेवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...