BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड में चाकू से हमला; पुरानी रंजिश में मारपीट, घर पहुंचकर बाइक में तोड़फोड़; पुलिस ने हथियार भी किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाकू से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट की और बाद में उसके घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस के अनुसार, कश्यप कॉलोनी निवासी सुजीत पाण्डेय (26) ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल 2026 को पुराना बस स्टैंड के पास आरोपी अनुराग कश्यप ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिससे बचने के लिए पीड़ित वहां से भागकर घर पहुंच गया। पीड़ित के घर पहुंचने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ और उसके पीछे-पीछे घर पहुंच गया। वहां आरोपी ने दरवाजे पर लात मारकर हंगामा किया और हाथ में रखी हथौड़ी से पीड़ित की बुलेट मोटरसाइकिल (CG10HB9686) में तोड़फोड़ कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 216/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(2), 333, 324(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और हथौड़ी जब्त की है। आरोपी अनुराग कश्यप (21), निवासी वार्ड नंबर 30, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...