BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी विकासखण्ड के इस गांव के किसान का नहीं हुआ सीमांकन, किसान ने की कलेक्टर से शिकायत..जनदर्शन में सुनी गई समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में सिरगिट्टी नयापारा निवासी निर्मला बाई यादव ने राजकुमार यादव द्वारा उनके भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंगियाडीह निवासी संतोषी बाई ने आवास योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वे विगत 30 वर्षो से किराये के मकान में रहकर रोजी मजदूरी से जीवन यापन कर रही है। कलेक्टर ने आवेदन नगर निगम बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पचपेड़ी तहसील के ग्राम भुरकुण्डा निवासी मंशाराम ने किसान पुस्तिका बनवाने, नाम दर्ज करवाने एवं बी 1 खसरा को ऑनलाईन कराने आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। बिल्हा विकासखंड के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमरीक सिंह ने जमीन बटांकन के लिए आवेदन दिया।

कलेक्टर ने एसडीएम बिल्हा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कर्रा निवासी फिरतु धनुहार ने पटवारी द्वारा 35 डिसमिल जमीन का नकल, नक्शा एवं खसरा नहीं दिए जाने एवं सीमांकन नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...