ChhattisgarhRaftaar News Cg

बाढ़ की लहरों ने निगली मासूम जिंदगियां, नाव पलटने से बहे दो छात्राओं की लाश बरामद……

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर संभाग में आई बाढ़ ने कई जिंदगियां लील ली हैं। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में सोमवार को हुई नाव हादसे में लापता हुई दो मासूम छात्राओं के शव आखिरकार शनिवार को बरामद कर लिए गए। दोनों बच्चियों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक, चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव से पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक नाव पलट गई। हादसे में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं तेज बहाव में बह गईं। सूचना मिलने पर नगर सेना की टीम ने लगातार उनकी तलाश की, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को दोनों बच्चियों के शव अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में फंसे मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर सेना को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...