BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! 2 जुए की फड़ पर पुलिस की रेड, 11 जुआरियों से 44400 जब्त, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में सट्टा और जुआ पर सख्त कार्यवाही के अंतर्गत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शुक्रवार रात मन्नू चौक टिकरापारा और जुना बिलासपुर के हटरी चौक के पास पुलिस ने जुआ खेलते हुए कई लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से रुपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस की टीम ने मन्नू चौक टिकरापारा और हटरी चौक पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर जुआरी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी सख्त होने के कारण वे भाग नहीं सके और पकड़ लिए गए। पुलिस ने मौके पर से आरोपियों के पास से कुल 44400 रुपये नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए। जुआरियों को थाना सिटी कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की है।

ये हैं हटरी चौक से गिरफ्तार जुआरी……

1. उमेश विश्वकर्मा पिता स्व. जीवन लाल निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर,

2. दिनेश विश्वकर्मा पिता स्व. माधवलाल निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर,

3. सुनील पिता लक्ष्मी प्रसाद निवासी हटरीचौक जुना बिलासपुर,

4. हिमांशु देवांगन पिता राजू देवांगन निवासी हटरी चौक जुना बिलासपुर,

5. रानू देवांगन पिता सूरज देवांगन निवासी हटरी चौक जुना बिलासपुर,

ये हैं मन्नू चौक से गिरफ्तार जुआरी…..

1. सपिन केसरी पिता बसंत केसरी निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर,

2. रूपेश श्रीवास पिता अनुप श्रीवास निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर,

3. रितेश बोले पिता जगदीश बोले निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर,

4. सौरम दास पिता प्रेम शरण मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर,

5. शुभम गोदरे पिता राम प्रसाद गोदरे निवासी मन्नू चौक टिकरापारा,

6. राहुल बोले पिता हरिशचंद बोले निवासी मन्नू चौक टिकरापारा बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...