ChhattisgarhRaftaar News Cg

सुबह कुएं में कूदा युवक लोगों ने बचाई जान, फिर शाम को धारदार हथियार से की आत्महत्या……

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पसौरी गांव के रहने वाले एकेश्वर सिंह (40 वर्ष) ने मंगलवार देर शाम धारदार हथियार से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, एकेश्वर ने सुबह भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे बचा लिया गया था। इसके बाद देर शाम जब उसकी मां पानी लेने हैंडपंप पर गई हुई थी, तब लौटने पर उसने बेटे को लहूलुहान हालत में पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। परिजनों के मुताबिक, एकेश्वर पिछले कुछ दिनों से अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक नशा करने के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया होगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। केल्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...