BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! दीपावाली पर्व के दौरान कर रहे थे हुड़दंगई, मुखबिरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 को पकड़ा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दीपावली त्यौहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। उन्होंने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए थे। इस निर्देश के अनुपालन में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी, ताकि किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके। दीपावली के अवसर पर शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले तत्वों पर नजर रखते हुए छोटे-बड़े विवादों को तुरंत नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही की, जिसमें आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीबद्ध किए। गश्त के दौरान हुड़दंग करने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01. अरुण साहू पिता विष्णु साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी,

02. केशव यादव पिता फागूराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी,

03. प्रेम साहू पिता विष्णु साहू उम्र 21 वर्ष निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलाल पारा सिरगिटटी,

04. राजेश साहू पिता राम खिलावन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी,

05. प्रेम साहू पिता चन्द्रमणी साहू उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी,

06. अंकित साहू उर्फ भोलू पिता अनिल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी,

07. सूरज साहू पिता स्व. श्यामजी साहू उम्र 24 वर्ष निवासी नजरलाल पारा सिरगिटटी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...