ChhattisgarhRaftaar News Cg

छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत…तीन दोस्त बाल-बाल बचे!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर शिवनाथ नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त पिकनिक मनाने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने नदी में नहाने का फैसला किया और एक साथ पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि पांचों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था। नहाने के दौरान मोहम्मद फैजल (21) और मोहम्मद ईशांत (13) अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए, जहां पानी की गहराई करीब 10 से 12 फीट थी। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। वहीं, बाकी तीन दोस्त किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रात करीब 8 बजे दोनों युवकों के शव नदी से बरामद किए गए। मृतक दोनों युवक कैलाश नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि छातागढ़ पिकनिक स्पॉट इन दिनों लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दुर्ग मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित इस स्थान पर प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ हनुमान मंदिर भी है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक, फोटोग्राफी और सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...