BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: मोबाइल चुराने का आरोप लगाते युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी पहुंचे जेल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2024 की रात को एक युवक पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। प्रार्थी दीपक साहू उम्र 23 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकंडा ने इस संबंध में सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने घर के पास बैठा था, वहीं कुछ दूरी पर सुरज यादव, अतुल यादव, और राहुल यादव बैठे हुए थे। तभी अतुल यादव ने दीपक पर सूरज का मोबाइल चुराने का आरोप लगाया।

दीपक ने इस बात से इनकार किया, तो तीनों युवकों ने उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए। दीपक द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों युवक उसके पास आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान सुरज यादव ने धारदार नुकीली वस्तु से हमला कर दीपक को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। दीपक के चिल्लाने पर उसका बड़ा पिता रमेश कुमार साहू उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने आया, लेकिन आरोपियों ने रमेश पर भी हमला कर दिया। इस घटना की रिपोर्ट दीपक ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

अधिकारियों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जो आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपी घटना के बाद से फरार थे, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में लगी रही। 2 नवंबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरज यादव अपने साथियों अतुल यादव और राहुल यादव के साथ नूतन चौक पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। सुरज यादव ने पुलिस को घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी सौंपा, जिसे जप्त कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...