BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर में नाबालिगों पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, पढ़िए पूरी खबर…..

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र में हाल ही में एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय नाबालिग सहित तीन बच्चों पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करने का आरोप कोटा एसडीओपी पर लगा है। पीड़ित परिवार और नगरवासियों ने इस मामले की जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को रतनपुर थाना में नाबालिग समेत तीन बच्चों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 21 और 22 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि ये बच्चे रात 10:30 बजे के करीब महामाया हेलीपेड के पास प्रतिबंधित सिरप की बिक्री कर रहे थे और उनके पास कोरेक्स सिरप की 16 शीशियां बरामद की गईं। पीड़ित परिवार के अनुसार 24 अगस्त की शाम चार से पांच बजे के बीच कोटा पुलिस, जो एसडीओपी मेडम के साथ थी, ने उनके बच्चों को घर और दुकान से बुलाकर पूछताछ के नाम पर थाने ले गई।

अगले दिन परिवार को पता चला कि बच्चों पर झूठा मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। परिवार ने आरोप लगाया कि जब उनके बच्चे शाम चार बजे से रात भर पुलिस हिरासत में थे, तो पुलिस ने उन्हें नशीला सिरप बेचते हुए कैसे पकड़ा….? परिजनों का कहना है कि कोटा एसडीओपी के निर्देश पर उनके बच्चों को जबरन झूठे केस में फंसाया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो।इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....