BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट हैं बम.. सूचना हुई झूठी: अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाटा पुलिस ने कोलकाता से बिलासपुर आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट में झूठी बम सूचना देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एयरलाइन के स्टेशन मैनेजर प्रसुन सोनी की शिकायत पर की गई है। गुरुवार को कोलकाता से बिलासपुर आने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही हवाई अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की लैंडिंग से पहले आवश्यक कदम उठाए गए। विमान को सफलतापूर्वक लैंड कराया गया और उसे आईसोलेशन-बे में खड़ा किया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया। बीडीडीएएस टीम ने विमान की पूरी जांच की, जो लगभग डेढ़ घंटे तक चली। अंततः विमान में कोई बम नहीं मिला। स्टेशन मैनेजर प्रसुन सोनी ने इस संबंध में चकरभाठा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (4) और 353 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...