ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; हाईवा ने BSP कर्मी को मारी टक्कर..टूटा पैर, चालक घंटों तक फंसा रहा!..रेत से भरा था गाड़ी प्रशासन पर उठ रहे सवाल, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें रेत से भरा हाईवा एक बाइक सवार BSP कर्मी को टक्कर मारते हुए लोहे के पोल से जा टकराया। इस हादसे में हाईवा का चालक और परिचालक दोनों बुरी तरह फंस गए, जिन्हें घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे, एक रेत से भरा हाईवा CG 07 CN 2697 सेक्टर 1 से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज की ओर आ रहा था। चालक तेज रफ्तार में था और उसने पहले ब्रिज पर बाइक सवार BSP कर्मी को टक्कर मारी, जिसके चलते BSP कर्मी का पैर टूट गया। टक्कर के बाद हाईवा चालक ने वाहन रोकने की बजाय भागने की कोशिश की, और तेज रफ्तार में लोहे के पोल से टकरा गया। लोहे के पोल से टकराने के बाद हाईवा का आगे का हिस्सा पूरी तरह अंदर घुस गया और चालक तथा परिचालक फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुटे और परिचालक को बाहर निकाला। लेकिन चालक स्टेयरिंग के बीच में फंसा हुआ था। छावनी पुलिस ने गैस कटर मंगवाकर करीब घंटों बाद चालक को  निकाला।

नियमों की अनदेखी और पुलिस की लापरवाही…….

यहां का फ्लाई ओवर ब्रिज नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है, लेकिन भारी रेत से भरे हाईवा और ट्रक इस रास्ते का उपयोग करते रहे हैं। पुलिस प्रशासन के साथ सांठ-गांठ के कारण इन गाड़ियों का आना-जाना जारी है, जिससे हादसों की संख्या बढ़ रही है। यह वही जगह है जहां एक महीने पहले भी एक डीसीएम ट्रक सीएसपी छावनी कार्यालय की बाउंड्री तोड़ते हुए घुस गया था।

प्रशासन पर सवालिया निशान……..

इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोग और व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रकों के आवागमन पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...