BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! दीपावली आते ही सजने लगी जुए की महफिल, पुलिस ने की रेड.. 4 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव को मुखबीर से सूचना मिली कि कुटीपारा एनीकेट पुल के पास कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर एकत्र होकर ताश पत्ती से रुपये की हार जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना के बाद उप निरीक्षक यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और एक टीम बनाकर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान कुछ लोग ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जबकि कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया……

1. जीतू यादव पिता सावत यादव उम्र 23 वर्ष निवासी सफेद खदान, देवरीखुर्द थाना तोरवा,

2. आशीष वर्मा पिता गुलशन वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा,

3. दिनेश कुमार गोड पिता बुधवारसिंह गोड उम्र 27 वर्ष निवासी देवरीखुर्द थाना तोरवा,

4. अश्वनी धुरी पिता विष्णु धुरी उम्र 28 वर्ष निवासी कुटीपारा मोपका बिलासपुर।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 7540 रुपये, 52 ताश पत्ते और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…..

उप निरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उप निरीक्षक ढोलाराम मरकाम, प्रधान आरक्षक मुरली मोहन राठौर, आरक्षक चन्द्रप्रकाश भारद्वाज, संतोष राठौर, दीपक कुमार खाण्डेकर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...