BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर पौधारोपण कार्य की निगरानी कर रही महिला सुपरवाइजर की ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को भरवीडीह निवासी प्रदीप कोशले ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी भाई-बहू महिमा कोशले नेशनल हाईवे पर पौधारोपण कार्य में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थीं। दोपहर करीब 1 बजे ओछिनापारा रतनपुर ओवरब्रिज के पास डिवाइडर में पौधारोपण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक बी आर 03 जी सी 9045 के चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिमा कोशले को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी चालक शिवकुमार साव (32 वर्ष), निवासी गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....