सीपत: रोजाना महुआ शराब बेचकर मोटी रकम कमाने वाला भागवत चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुखिबर की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत:(प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में सीपत पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मटियारी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम का गठन कर रेड कार्यवाही की। रेड के दौरान भागवत शिकारी पिता गोवर्धन शिकारी उम्र 40 वर्ष निवासी शिकारी पारा मटियारी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


















