BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

SUKMA: नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर जवानों के ट्रक को उड़ाया, दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने कहीं ये बात…….

सुकमा: (प्रांशु क्षत्रिय) नक्सल प्रभावित सुकमा जिला में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया हैं। जवानों पर हमला करने नक्सली सड़क पर आईईडी बिछाकर घात लगाए बैठे थे। ट्रक में सवार होकर जवान नक्सलियों के कैंप की ओर जा रहे थे तभी सिलगेर से टेकलगुडेम के मार्ग में जवानों के ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया गया। इस हमले से 2 जवान शहीद हो गए। वहीं कई जवान घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है।

सुकमा जिला के जगरगुण्डा थानांतर्गत सिलेगर कैम्प से कोबरा वाहिनी 201 की एडवांस पार्टी का रविवार को आरओपी ड्यूटी पर मूव्हमेंट था। कोबरा वाहिनी के जवान ट्रक और मोटर साइकिल से टेकलगुड़ेम कैम्प की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लान किया गया था।आईईडी की रेंज में जवानों को लेकर जा रही ट्रक के आते ही ब्लास्ट हो गया। आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी की ट्रक आ गई। जिससे चालक एवं सहचालक जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं अन्य जवान घायल हैं, जिन्हे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया गया है। इस घटना में शहीद हुए जवान का नाम विष्णु आर और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके से शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकालकर लाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे- सीएम

सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...