BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: शहर में फिर हुई चाकूबाजी की वारदात, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, अपराध दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर बंधवापारा निवासी युवक लोकेश दुबे बीती रात खून से सने हालत में घर पहुँचा और जमीन पर गिर गया। परिजनों ने उससे पूछताछ की और सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहाँ उसे भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वही घायल युवक ने परिजनों को बताया कि रात में करीब 10 बजे जबड़ापारा के नीरज, मेटलु और लाऊ पंडित सहित अन्य युवको ने उसे घेर लिया और पुराने विवाद पर उससे मारपीट करने लगे। जिसमें से आरोपी नीरज द्वारा धारदार हथियार से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे घायल युवक लोकेश के पीठ, गर्दन के पास और चेहरे में चोट लगी है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने नीरज, मेटलू, लाऊ पंडित एवं उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296- BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...