VIDEO! बिलासपुर: आदतन अपराधी ने थाने में मचाया हंगामा, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल.. थाना प्रभारी सहित 5 आरक्षकों को sp ने किया लाइन अटैच, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आदतन अपराधी ने थाने में घुसकर आतंक मचाया और पुलिसकर्मियों को खुलेआम गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।आदतन अपराधी विकास रावत (बिक्कू) जो गुंडा बदमाशों की सूची में शामिल है, ने थाने में घुसकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही अभद्रता की। इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे यह मामला और भी विवादास्पद हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। जिन पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक नंद कुमार यादव, आरक्षक अजय भारद्वाज, घनश्याम राठौर, दुर्गेश प्रजापति और राकेश आनंद शामिल हैं। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में उनकी भूमिका को चुनौती दी है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

