BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; हैप्पी स्ट्रीट में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, शहर की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर हैप्पी स्ट्रीट में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ किन्नर एक युवती को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते और बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हैप्पी स्ट्रीट कभी लोगों के परिवार सहित घूमने की पसंदीदा जगह थी, लेकिन अब नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के कारण लोग यहां आने से डरने लगे हैं। इधर सिटी कोतवाली टीआई का कहना है कि अब तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
