BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: गायों के झुंड पर चढ़ा तेज रफ्तार हाइवा, 4 गायों की मौत, 6 घायल… ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई, चल रहा इलाज..पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रवीण क्षत्रिय) सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे तखतपुर नगर क्षेत्र के मोथे मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी गोदाम के पास एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक रेत से लोड हाईवा वाहन अनियंत्रित गति में आते हुए गायों के झुंड पर चढ़ गया। इस भयानक हादसे में घटनास्थल पर ही चार गायों की मृत्यु हो गई, जबकि 5 से 6 अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं और आसपास के खेतों में जा छिटकीं।

जानकारी के अनुसार हाईवा क्रमांक सीजी 10 आर 1056 में रेत भरकर ग्राम सेंदरी निवासी ड्राइवर अजय बघेल पिता लाला बघेल उम्र 35 वर्ष मोठे भथरी मार्ग की ओर जा रहा था। लापरवाह ड्राइवर ने वाहन को अत्यधिक गति से चलाते हुए गायों के झुंड पर चढ़ा दिया, जिससे यह दुखद घटना हुई। मृत और घायल गायें बेलसरी एवं आस-पास के क्षेत्रों से बताई जा रही हैं। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भयंकर आक्रोश उत्पन्न कर दिया है।

ड्राइवर की हुई जमकर पिटाई……

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गायों के ऊपर हाइवा चढ़ाने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने ड्राइवर को घेर लिया, जिसके बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई की गई। जिसे घायल अवस्था में तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...