ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-टोना के शक में भतीजे ने की बुआ की हत्या, फूफा घायल……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में एक युवक ने अपनी ही बुआ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने फूफा पर भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम मुकेश पहाड़ी (22 वर्ष) है, जो ग्राम जामुन जोबला का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से मुकेश के बच्चों की तबीयत लगातार खराब थी। उसे शक था कि उसकी बुआ सुखाड़ी पहाड़ी (40 वर्ष) ने बच्चों पर तंत्र-मंत्र कर दिया है। घटना 21 अक्टूबर की शाम की है। सुखाड़ी अपने पति पंकज पहाड़ी के साथ गांव में एक व्यक्ति के घर हंडिया पीने गई थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे घर लौट रहे थे, तो रास्ते में सुखाड़ी पेशाब करने के लिए रुकीं। तभी मुकेश वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से बुआ के गले पर वार कर दिया। पंकज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पंकज किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। कुछ देर बाद जब वह लौटा, तो देखा कि पत्नी की खून बहने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण गले पर गहरी चोट बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अपने बुआ-फूफा के साथ खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसी के कारण उसे तंत्र-मंत्र का शक हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) और 109 के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...