BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: करगीकला में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 110 आवेदनों का हुआ निराकरण, विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोटा ब्लॉक के ग्राम करगीकला के शासकीय स्कूल मेैदान में शिविर लगाया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 532 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 110 आवेदनों का निराकरण किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित…..

जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन गोदभराई किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्व.सहायता समूहों को लोन, आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा कीट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, वॉकर, उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को सब्जी कीट एवं राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी, शुगर जांच, खून जांच एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में दवाईयों का वितरण किया गया।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी……

शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप... सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ...