ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत में पैरा के ढेर से मिला जला हुआ शव, 95 वर्षीय वृद्ध की रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर नाका इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में रखे पैरा के ढेर से आग की लपटें उठती देखी गईं। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो पैरा के बीच एक वृद्ध का पूरी तरह जला हुआ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। गंडई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटनास्थल से बरामद छड़ी और डंडे के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष) के रूप में की गई। ग्रामीणों के मुताबिक दुर्जनराम वर्मा अक्सर उसी खेत की ओर जाया करते थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे किसी कारणवश वहीं पहुंचे होंगे। हालांकि, यह हादसा दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई साजिश है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस रहस्यमयी घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...