BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: क्षेत्र में शुरू हुई आपरेशन स्ट्रीट की कार्यवाही, देर रात तक बरस रहे पुलिस के डंडे…गुंडा बदमाशों के मन में खौफ, इन जगहों पर हुई कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने क्षेत्र में ‘ऑपरेशन स्ट्रीट’ के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में गुंडा बदमाशों के खिलाफ सख्ती बरतना और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने देर रात तक अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर के चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर कई संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने गुंडा बदमाशों को पकड़ा और आबकारी एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बीती रात पुलिस टीम ने ग्राम मटियारी, जांजी, नरगोड़ा, पोंडी, सेलर, गुड़ी और सीपत में पेट्रोलिंग के दौरान सैकड़ों लोगों के बीच चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कई लोगों पर डंडे भी बरसाए गए, जिससे यह संदेश गया कि क्षेत्र में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने बताया, एसपी सर के निर्देश पर ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है ताकि गुंडा बदमाशों और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सुधारने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र के हर गांव में पुलिस की टीम नाइट पेट्रोलिंग कर रही है। अगर कोई व्यक्ति रात में अनावश्यक रूप से दिखाई देता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...