ChhattisgarhRaftaar News Cg

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा; CRPF के 3 जवान और ड्राइवर की मौत… एक गंभीर घायल!

धमतरी:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी बाईपास पर तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार CRPF के 3 जवान और चालक की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार, SI उमेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार गौड़ और ड्राइवर हीरालाल नागर के रूप में हुई है। घायल जवान अभिमान राय का इलाज जारी है। जानकारी मिलते ही धमतरी CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एडिशनल SP शैलेंद्र पांडेय और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद कार पूरी तरह पिचक गई थी, शव और घायल अंदर फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!