BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! डीजल चोर पकड़ाया: टोल प्लाजा के पास 50 लीटर डीजल निकाल जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ड्राइवर से डीजल और पैसे लूटने वाले फरार आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 13 सितंबर 2023 की है, जब प्रार्थी अजय मनहर, जो मस्तूरी थाना क्षेत्र के लिमतरा के निवासी हैं, हाईवा में गिट्टी लाने के लिए निकले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय सुबह लगभग 4:00 बजे खैरा से अपने हाईवा को लेकर अकेले निकले। जब वह फोरलेन एनएच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बैरियर के पास पहुंचे और अपनी गाड़ी को खड़ा कर नीचे दिशा मैदान करने गए, तब वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी में चार लोग उनके हाईवा के डीजल टंकी को खोलकर डीजल निकाल रहे थे। अजय ने जब उन लोगों को रोका और पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो आरोपियों ने उसे डंडा और लोहे की रॉड दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन लोगों ने हाईवा से 50 लीटर डीजल निकालकर प्लास्टिक की जरीकेन में भर लिया और अजय से पैसे भी लूट लिए। वहीं कुछ दूर आगे जाकर ट्रेलर क्रमांक एमपी 53 एच ए 2505 में भी डीजल निकालने लगे। ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी देने अपने मालिक राजू पंडित को फोन किया। राजू जब मौके पर पहुंचे, तब पुलिस भी वहां आ गई। सभी ने मिलकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। एक आरोपी मनोज कुमार मिरी को पकड़ लिया गया, जिसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मनोज मिरी को न्यायिक रिमांड पर भेजा। बाद में फरार आरोपी अरविंद खुटे को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अरविंद ने भी पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अरविंद खुटे को 15 अक्टूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

अरविन्द खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 वर्ष निवासी खिसीरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...