ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

विधवा से गैंगरेप; पंचायत ने 40-40 हजार लेकर दबाया मामला..FIR के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक विधवा महिला से शराब पार्टी कर लौट रहे तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता जब इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण स्तर पर पहुंची, तो ग्राम प्रमुखों ने आरोपियों से 40-40 हजार रुपए दंड लेकर मामले का रफा-दफा कर दिया। महिला को न्याय नहीं मिला तो वह बालोद थाने पहुंची, जहां तीनों युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई दरअसल, पूरा मामला 22 फरवरी 2026 की रात का है। बालोद थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी रोशन कुमार साहू (24 वर्ष) के घर शराब पार्टी चल रही थी। रोशन के घर से लौट रहे विकास सिन्हा (26 वर्ष) को नल के पास 37 वर्षीय विधवा महिला दिखाई दी| इसके बाद उसने अपने साथी कमल कुमार सेन (23 वर्ष) को फोन किया। दोनों मिलकर महिला को जबरन उठाकर करीब 300 मीटर दूर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां रोशन को भी फोन कर बुलाया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला के साथ रात करीब 12 बजे तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एसडीओपी बोनिफास एक्का ने बताया कि मामला पहले ग्रामीण स्तर पर समाज के बीच पहुंचा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों से 40-40 हजार रुपए दंड लेकर मामले को वहीं खत्म कर दिया गया। लेकिन जब उसे ग्रामीण स्तर पर न्याय नहीं मिला तो वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद 13 मार्च को FIR दर्ज की गई। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इस मामले में आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी रोशन कुमार साहू की तलाश जारी है। टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 87, 70(1) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (2) (v) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला का विवाह प्रेम प्रसंग के तहत हुआ था, लेकिन पति के निधन के बाद वह अपने मायके में रह रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...