BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर: विजयादशमी के दिन सोशल मीडिया के दोस्त से पहली बार मिलने पहुंची युवती.. हो गई मौत…परिजनों ने लगाया आरोप, मामला संदिग्ध, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के बिल्हा क्षेत्र में मुढ़ीपार निवासी युवती श्वेता बंजारे की लाश नजदीकी टोल प्लाजा के पास मिली। जानकारी के अनुसार श्वेता और उसके सोशल मीडिया दोस्त योगेश टंडन शनिवार रात बिल्हा में दशहरा उत्सव देखने गए थे। लौटते समय जब योगेश उसे उसके गांव छोड़ने जा रहा था, तभी बाइक पर बैठी श्वेता अचानक सड़क पर गिर गई। इसके बाद श्वेता एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

श्वेता के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत संदिग्ध है और इस मामले में कुछ गलत हुआ है, जिसे छिपाया जा रहा है। योगेश जो मूलतः बिल्हा के पास सेंवार का निवासी है के बारे में जानकारी मिली है कि वह कुछ महीनों से मस्तूरी में अपने मामा के घर रह रहा था। घटना के समय योगेश के कुछ दोस्त भी उसके साथ थे, जो इस मामले की तफ्तीश में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण गवाह बन सकते हैं। बिल्हा पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...