BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! फर्जी हार्ट डॉक्टर के इलाज से दूसरी मौत, परिजनों ने की फांसी और मुआवजे की मांग…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय) शहर में कथित फर्जी हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के इलाज से एक और मौत का मामला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2006 का है, जब बिलासपुर निवासी सुरेश डूडेजा अपने 58 वर्षीय पिता भगत राम डूडेजा को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल लेकर गए थे। वहां डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने हार्ट की समस्या बताकर इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार, इलाज शुरू होने के दूसरे ही दिन भगत राम की मौत हो गई थी। अब हाल ही में फर्जी डॉक्टर के एक और केस सामने आने के बाद परिजनों ने पुराना मामला उठाते हुए नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डूडेजा परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोपी डॉक्टर को फांसी की सजा देने और 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि इस तरह की लापरवाही से उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मामले की शिकायत सरकंडा थाने में भी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अस्पताल से भी जरूरी दस्तावेज तलब किए जा रहे हैं। यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों की ओर इशारा करती हैं और सवाल उठाती है कि ऐसे फर्जी डॉक्टर वर्षों तक कैसे सिस्टम में सक्रिय रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मुरूम माफिया का आतंक: दिनदहाड़े अवैध खनन जारी; ग्रामीणों का आरोप, कार्रवाई से पहले ही भ... बिलासपुर; तखतपुर में एक ही रात में 17 बकरियों की संदिग्ध मौत...किसान को भारी नुकसान, जांच जारी! बिलासपुर; खाद वितरण में बड़ी गड़बड़ी उजागर: पॉस मशीन और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर, दो दुकानों पर 21 ... बिलासपुर; अवैध रेत खनन का खतरनाक खेल: नाबालिग की मौत, आरोपी माफिया गिरफ्तार! बिलासपुर; आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती: 4 केंद्रों में रिक्त पद, 23 अप्रैल तक करें आवेदन! लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नेचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया, 8 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मां बेटे को टोनही प्रताड़ना अधिनियम के ... रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; 9 लाख से अधिक नकदी जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार! शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की ली जान..खारुन नदी किनारे वारदात! बिलासपुर; 3 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला, लूटपाट की आशंका!