BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत मर्डर: चूड़ी बेचने वाली महिला की हत्या.. शव को ठिकाने लगाने की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, पति-पुत्र हिरासत में, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एक साथ शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। जिस दौरान पति ने टंगिया व लकड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंच पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना सीपत थाना क्षेत्र की हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले में रहने वाली मुमताज शिकारी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी उम्र 36 वर्ष गांवों में फेरी कर चूड़ी बेचती थी। किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच पिछले एक माह से विवाद चल रहा था, आखिर में यही विवाद हत्या का रूप ले लिया। जिसमें गुस्साए पति ने पत्नी को टांगिया व लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की हैं, जब पति-पत्नी एक साथ शराब पीते हैं। फिर दोनों के बीच विवाद शुरू होता हैं। इसी विवाद के दौरान मुमताज शिकारी की हत्या कर दी जाती हैं। जिसके बाद शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाकर फरार होने की तैयारी रहती हैं, कि डरी सहमी 6 वर्षीय बेटी के द्वारा पड़ोसियों को घटना की जानकारी दे दी जाती हैं। पड़ोसी घटना की सूचना सीपत पुलिस को देते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बेटी के कथन के आधार पर पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

एक माह पहले से चल रहा था विवाद…..

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मुमताज शिकारी शराबी थी, जो अपने पति के साथ शराब पिया करती थी। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता था। यह विवाद पिछले एक महीने से बढ़ा हुआ था। पति से बचने के लिए मुमताज पड़ोसियों के घरों में छिपकर अपनी जान बचाती थी।

हत्या के बाद पहचान छिपाने नहा धोकर पहने नए शर्ट..बेटे ने किया गुमराह बेटी ने दी जानकारी……

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतिका मुमताज की एक 15 वर्षीय पुत्र व 6 वर्षीय पुत्री हैं। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पहचान छुपाने के मकसद से आरोपी नाना शिकारी के द्वारा खुद नहाने के बाद बेटे को नहला धुलाकर नया शर्ट पहना गया, क्योंकि हत्या के समय मुमताज के शरीर से बहा ब्लड बेटे के भी कपड़े में लगा था। जब बेटी की निशानदेही पर पुलिस की टीम पहुंची तब पिता व बेटे के द्वारा रोने का ढोंग कर पुलिस की टीम को गुमराह किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी पति व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; EWS बिल्डिंग से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई छलांग: शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका, युवक की ... चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गुस्से में आकर पति ने की हत्या...आरोपी पत्नी का सिर लेकर गा... महादेव घाट में संदिग्ध हालत में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर पर चोट के निशान! बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या: पारिवारिक विवाद बना वजह, थाने पहुंचकर किया सरेंडर! बिलासपुर; तेज रफ्तार पिकअप हाइट बैरियर से टकराई: अंधेरे और लाइट बंद होने से नहीं दिखा बैरियर, एक युव... बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या...कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोप... सीपत; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था शोषण, आरोपी गि... बिलासपुर: ई-रिक्शा चलाने के विवाद में गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी... कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, भारी वाहन की टक्... NH-43 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...चालक फरार!