BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोटरसाइकिल लूटकांड का पर्दाफाश, चकरभाठा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 5 अगस्त की सुबह वाणीराव पेट्रोल पंप जोगीपुर के पास हुई थी, जब सब्जी मंडी जा रहे प्रार्थी से बदमाशों ने मारपीट कर मोटरसाइकिल लूट ली थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में आरोपियों के पल्सर वाहन का नंबर सामने आया, जिसके आधार पर उनकी पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव उर्फ मुकेश (निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा) और रोशन भास्कर (निवासी कोहरौंदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!