बिलासपुर की नाबालिग लड़की को युवक भगा ले गया मध्यप्रदेश, मंदिर में किया विवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ अनैतिक कार्य करने के मामले में कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 26 जनवरी 2024 को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटी को बहला-फुसला कर ले गया हैं। पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद 7 अक्टूबर 2024 को आरोपी धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि पीड़िता के साथ मंदिर में विवाह कर उसे अपनी पत्नी के रूप में अपने घर में रखा था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।


















