Raftaar News Cg

अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के गवाह बने सैकड़ों लोग….!! देवरीखुर्द हुआ राम भक्ति में सराबोर……??

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) अयोध्या में हुए आज श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल के देवरीखुर्द वासी गवाह बने। देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम के बाद आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष बीपी. सिंह ने सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा अर्चना की। आज आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मंडल, बूथ अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भजन का आनंद लेने आते रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं वार्ड नंबर 42, 43 के श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आई रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। मानस मंडलियों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। अयोध्या में हुए श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।

साथ ही जिले के बिल्हा विकासखण्ड के श्री राम मंदिर बिल्हा, कोटा ब्लॉक के श्री राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी ब्लॉक के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी एवं तखतपुर ब्लॉक के शिव मंदिर जनकपुर में भी ग्रामीणों के द्वारा पूजा-अर्चना की गई। जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मण्डली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई। इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...