बिलासपुर: अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश, चेहरे पर लगे चोट से हत्या की आशंका, सरकंडा पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार की सुबह चांटीडीह बैराज के पास एक 30 वर्षीय युवक की पानी में तैरती हुई लाश मिली। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चांटीडीह क्षेत्र के निवासियों ने बैराज के पास एक युवक की लाश पानी में तैरती हुई देखी। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम एवं एसडीआरएफ की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकाला। जिस दौरान मृतक के जेब में एक नोट मिला, जिसमें नाम सोमेश बोरकर लिखा हुआ था। सरकंडा पुलिस की टीम नोट को जब्त कर मृतक की पहचान जुटाने में जुटी हुई हैं। वही प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर मिले निशान से लाश को 2 दिन पुराना बताया जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले का खुलासा पुलिसिया जांच के बाद ही हो पाएगा।

